उत्तराखंड: बेटियों के लिए जरूरी खबर, अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू..जल्दी कीजिए

महिला अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरु, करें फटाफट आवेदन..जानिए Mahila Agniveer Recruitment 2022 All Detail
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
women agniveer bharti 2022 all details: Mahila Agniveer Recruitment 2022 All Detail
Image: Mahila Agniveer Recruitment 2022 All Detail

देहरादून: केंद्र सरकार की नई भर्ती योजना अग्निपथ के तहत महिला अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है।

Mahila Agniveer Recruitment 2022 All Detail

इसमें जो भी महिलाएं भारतीय सेना में सम्मिलित होने के मौके तलाश रही है उनके लिए इससे बड़ा मौका कोई नहीं हो सकता। सेना में भर्ती के लिए 7 सितंबर 2022 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है। दरअसल, केंद्र सरकार की नई भर्ती योजना अग्निपथ के तहत महिला अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।।7 सितंबर 2022 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है। मिलिट्री पुलिस में जोनल ड्यूटी के पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 9 अगस्त से शुरू हो चुका है, जिसकी आखिरी तारीख 7 सितंबर है यानी आप 7 सितंबर तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।

What is Agneepath Scheme

हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ भर्ती योजना की शुरुआत की। इसे भारतीय सेना की “सुधार योजना” के रूप में देखा जा रहा है। इस नई योजना के तहत प्रथम चरण में करीब 46,000 सैनिकों की भर्ती होगी जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल होंगे और इनमें से 25 प्रतिशत सैनिकों को उनकी सेवाओं में 15 साल के लिए दुबारा बहाल कर लिया जाएगा और बचे हुए 75 प्रतिशत को प्रशिक्षित और कुशल बनाया जाएगा और सेवा निधि के साथ उन्हें सेवा से बाहर कर दिया जाएगा। यह लोग समाज में दूसरी सेवाओं में अपना योगदान देंगे जहां विभिन्न सेवाओं में अग्निवीरों के लिए आरक्षण किए गए हैं। इसमें महिलाएं भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं जो कि गर्व की बात है।