Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: एक्टर मनोज वाजपेयी की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके इस अभिनेता से हर कोई प्यार करता है, लेकिन हाल में मनोज और उनकी टीम ने उत्तराखंड में कुछ ऐसा कर दिया, जिससे यहां के ग्रामीण नाराज हो गए। दरअसल अभिनेता मनोज वाजपेयी कोरोना काल में शूटिंग के लिए नैनीताल के मुक्तेश्वर क्षेत्र में आए हुए हैं। वो यहां शीतला स्थित एक रिजॉर्ट में रुके हैं। बताया जा रहा है कि उनकी टीम मुक्तेश्वर में वेब सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में पहुंची है, लेकिन ग्रामीणों को कोरोना काल में उनका क्षेत्र में शूटिंग के लिए आना नागवार गुजर रहा है। लोग शूटिंग का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों की चिंताएं काफी हद तक सही भी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हर गैर जरूरी गतिविधि पर पाबंदी लगी है। एक तरफ पुलिस कोविड कर्फ्यू का स्थानीय लोगों से सख्ती से पालन करा रही है तो वहीं, शूटिंग के लिए छूट दी जा रही है। इस वक्त दिल्ली और मुंबई से सैकड़ों की संख्या में लोग शूटिंग के लिए गांवों में पहुंचे हुए हैं। क्षेत्र में बाहरी लोगों के पहुंचने से कोरोना के फैलने का भय बना हुआ है।