उत्तराखंड में 7 जून तक बढ़ाया जा सकता है कर्फ्यू..मिलेगी थोड़ी सी राहत

बाजार खोलने को लेकर असमंजस बरकरार है। कुल मिलाकर अभी यह माना जा रहा है कि सरकार कुछ राहत के साथ उत्तराखंड में 1 हफ्ते का कर्फ्यू बढ़ा सकती है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand curfew: Curfew may remain in Uttarakhand till June 7
Image: Curfew may remain in Uttarakhand till June 7

बागेश्वर: उत्तराखंड में कोरोनावायरस का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। एक वक्त ऐसा था कि जब अकेले देहरादून जिले में 3000 से ज्यादा मामले आ रहे थे लेकिन अब यह मामले घटकर 200 से 300 के बीच पहुंच चुके हैं। साफ है कि कर्फ्यू की वजह से और सरकार की तरफ से सख्ती की वजह से संक्रमण के मामलों में कमी आई है। अभी भी संभावना है कि उत्तराखंड की तीरथ सरकार उत्तराखंड में अभी अनलॉक शुरू करने के बजाय कर्फ्यू को 1 हफ्ते के लिए बढ़ा सकती है। हालांकि थोड़ी बहुत राहत जरूर मिल सकती है। कोरोनावायरस को कंट्रोल में लाने के बाद सरकारी अमले को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन इस संक्रमण से मिले सबक से सरकार हर कदम फूंक-फूंक कर रखना चाहती है। अगर एक साथ ही सब कुछ खोल दिया गया तो नतीजा खतरनाक हो सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि उत्तराखंड में अभी 1 हफ्ते तक कर्फ्यू बढ़ाया जा सकता है। आज इस पर फैसला होना है और माना जा रहा है कि लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है। बाजार हफ्ते में थोड़ा ज्यादा दिन खुल सकते हैं। थिएटर, स्टेडियम, मॉल, स्विमिंग पूल, जिम और बड़े आयोजनों पर फिलहाल रोक लग सकती है। हालांकि बाजार खोलने को लेकर असमंजस बरकरार है। कुल मिलाकर अभी यह माना जा रहा है कि सरकार कुछ राहत के साथ उत्तराखंड में 1 हफ्ते का कर्फ्यू बढ़ा सकती है।
यह भी पढ़ें - आज उत्तराखंड के 6 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट..मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट