उत्तराखंड: पॉश कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट..3 महिलाओं समेत 5 लोग गिरफ्तार

शहर की पॉश कॉलोनी में कुछ महीने पहले एक दंपति ने घर किराए पर लिया था। थोड़े दिन बाद कॉलोनी में गलत लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Haridwar News: 3 women and 2 men arrested in Haridwar
Image: 3 women and 2 men arrested in Haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार में देह व्यापार से जुड़े गिरोह सक्रिय हैं। इनके खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन देह का काला धंधा रुक नहीं रहा। ताजा मामला रुड़की का है। यहां पुलिस ने एक पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने सेक्स रैकेट चलाने के लिए एक मकान किराए पर लिया हुआ था। यहीं पर शरीर का सौदा किया जाता था। पुलिस ने यहां तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक दंपति भी शामिल है। घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की है। यहां गंगोत्री पुरम की एक कॉलोनी में कुछ समय पहले एक दंपति ने मकान किराए पर लिया था। कुछ ही दिन बाद यहां अनैतिक गतिविधियां शुरू हो गईं। कॉलोनी में गलत किस्म के लोगों की आवाजाही होने लगी। ये देखकर आसपास के लोगों को शक हुआ।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: एक्टर मनोज वाजपेयी से नाराज हुए गांव के लोग..कहा-शूटिंग शुरू की तो करेंगे आंदोलन
उन्होंने पुलिस को खबर दी। सूचना मिलने पर मानव तस्कर विरोधी सेल ने मकान में छापा मारा तो मामला सामने आ गया। मकान में देह का सौदा हो रहा था। पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मकान में रह रहे लोगों ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने इन सभी को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों में एक दंपति भी शामिल है। पुलिस ने सलमान निवासी गोपालीपुरम, सहारनपुर और राजू निवासी गंगोत्रीपुरम समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है। आपको बता दें कि पिछले महीने भी हरिद्वार पुलिस ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। उस वक्त पुलिस ने होटल से 7 महिलाओं और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया था। क्षेत्र में देह व्यापार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।