Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: मतलबपरस्ती के इस दौर में खून के रिश्ते भी दम तोड़ने लगे हैं। धन-दौलत के लिए लोग अपनों के ही भरोसे का कत्ल कर देते हैं। हरिद्वार में रहने वाले एक रिटायर्ड भेलकर्मी और उनकी पत्नी के साथ भी ऐसा ही हुआ। दंपति की सगी बेटी ने अपने पति संग मिलकर मां से धोखा किया। युवती ने मां को धोखा देकर 5.33 लाख रुपये की एफडी हड़प ली। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त युवती की शादी नहीं हुई थी। बेटी की शादी के बाद जब परिवार को आर्थिक दिक्कतें हुई, तब कहीं जाकर बेटी की करतूत के बारे में पता चल सका। पीड़ित महिला ने इस मामले में अपनी बेटी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पति बलजीत सिंह भेल से रिटायर्ड हैं। दंपति की तीन बेटियां सपना, नीतू और गुड़िया उर्फ स्नेहा हैं। दंपति का बेटा नहीं है, इसलिए सपना शादी के बाद माता-पिता के ही साथ रहती है, जबकि घर में रुपये-पैसे का पूरा हिसाब दूसरी बेटी नीतू संभालती है। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसने बुढ़ापे के लिए 7 लाख रुपये की एफडी कराई थी। आगे पढ़िए