Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में लगातार जारी बारिश पशुपालकों पर आफत बनकर बरसी। यहां सोन गाड़ के पास भारी चट्टान टूटने से पशुपालकों की करीब 40 बकरियां भागीरथी नदी में बह गईं। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद हर्षिल पुलिस ने 13 मृत बकरियों को पानी से बाहर निकाला। किसी के लिए मवेशियों का नदी में बह जाना भले ही सामान्य सी खबर होगी, लेकिन जरा उन पशुपालकों के बारे में सोचिए, जिनके लिए उनके पशु ही गुजर-बसर का एकमात्र सहारा थे। अचानक हुई इस घटना से पशुपालक और उनका परिवार बुरी तरह सदमे में है। हादसा सोन गाड़ के पास हुआ, जो कि जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर है। मंगलवार को क्षेत्र में रहने वाले बकरी पालक अपनी बकरियों को घास चराने के लिए जंगल में ले गए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे ये लोग मवेशियों संग वापस लौट रहे थे कि तभी बरसाती नाले सोन गाड़ के पास तेज धमाके के साथ एक भारी चट्टान नीचे आ गिरी। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।