रद्द हो सकती हैं उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री ने बुलाई बैठक

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शाम 4:30 बजे बैठक बुलाई है। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
uttarakhand board exam: uttarakhand board 12th exam update education minister to held meeting
Image: uttarakhand board 12th exam update education minister to held meeting

देहरादून: आज उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा को लेकर फैसला होगा। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शाम 4:30 बजे बैठक बुलाई है। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। उत्तराखंड में लगभग एक लाख छात्रों को बोर्ड परीक्षा देनी है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए बोर्ड की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया जा सकता है। उत्तराखंड में भी कोविड का खतरा टला नहीं है। ऐसे में उत्तराखंड में भी परीक्षाओं को रद्द करने के ऊपर सोच-विचार किया जा रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य और बढ़ते कोविड को देखते हुए सीबीएसई की तर्ज पर उत्तराखंड में भी 12वीं की परीक्षाएं रद्द हो सकती हैं। एक खबर के मुताबिक शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने यह स्पष्ट किया है कि जल्द ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ विचार कर उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं को लेकर बच्चों के हित में और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - उत्तरकाशी: भारी बारिश से टूटी चट्टान, नदी में बही 40 बकरियां..जिंदगी भर की कमाई खत्म
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने यह स्पष्ट किया है कि जल्द ही उत्तराखंड में 12वीं की परीक्षाओं को लेकर निर्णय लिया जाएगा और ऐसा माना जा रहा है कि सीबीएससी की तर्ज पर उत्तराखंड बोर्ड भी कोविड को देखते हुए 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर देगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने यह स्पष्ट किया है की 12वीं की परीक्षाओं का निर्णय वर्तमान की परिस्थितियों के आधार पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया जाएगा। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि आने वाली 3 या 4 जून को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें उत्तराखंड परीक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बोर्ड की परीक्षाओं के आयोजन पर अंतिम निर्णय विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के हित में होगा।