Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: हाल ही में उत्तराखंड में एक वीडियो वायरल हुआ था। पहले इस वीडियो के बारे में सही ढंग से जानकारी नहीं मिल पा रही थी लेकिन अब इस मामले में खुद युवक ने ही बड़ी बातें बताई हैं। ये वीडियो अल्मोड़ा जिले का है और जिस युवक की पुलिस के साथ कहा सुनी हुई, उनका नाम है पवन बिष्ट। यह मामला 2 से 3 दिन पहले का है जब कुछ लोग बिना मास्क के दुकान के आगे बैठे हुवे थे। पुलिस जब वहां से गुजरी तो इन लोगों को टोका गया। इस दौरान एक युवक पवन बिष्ट वहीं पर रुका और उसकी पुलिस के साथ कहासुनी हो गई थी। पवन बिष्ट का कहना है कि पुलिस के साथ आपस में बैठकर वह मामला सुलझ गया और उन्होंने पुलिस से बकायदा इसके लिए माफी भी मांगी है। पवन का आगे कहना है कि वीडियो को वायरल कर गलत टिप्पणियां बिल्कुल भी ना करें। आगे देखिए वीडियो