Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते कई दिनों से उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से खास तौर पर पहाड़ी इलाकों में बादल फटने, बिजली गिरने और भूस्खलन आने जैसी घटनाएं सामने आ रही है। मौसम विभाग लगातार मौसम की हर एक हलचल पर नजर बनाए हुए हैं। इस बीच उत्तराखंड के मौसम विभाग में अगले 5 दिनों के लिए जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी जारी की है। इसमें 3 जून को येलो अलर्ट दिखाया गया है। उत्तराखंड के कुल 11 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। आगे पढ़िए