युवक ने शादी का झांसा देकर युवती संग कई बार दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इनकार कर दिया। मंगलवार को प्रेमी की धोखेबाजी और बार-बार होने वाली शर्मिंदगी से आहत होकर युवती ने छत से छलांग लगा दी।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: girl jumped from the roof in haridwar
हरिद्वार: प्यार से शुरू हुआ रिश्ता जब धोखेबाजी पर खत्म होने लगता है, तो उसका दर्द सह पाना आसान नहीं होता। हरिद्वार के ज्वालापुर में रहने वाली युवती भी प्रेमी की धोखेबाजी सह नहीं पाई। बार-बार होने वाली प्रताड़ना से तंग आकर उसने छत से कूदकर जान देने की कोशिश की। घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा है, लेकिन कुछ लोग इस मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। पीड़ित युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना ज्वालापुर क्षेत्र की है। यहां कॉलोनी में रहने वाला एक युवक कई साल से अहबाबनगर क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर पर काम करता आ रहा है। इस दौरान युवक का वहीं रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवती का आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर उसे कई बार अलग-अलग होटलों में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया। प्रेमी की धोखेबाजी से आहत युवती ने करीब दो महीने पहले पुलिस से शिकायत की थी। उस वक्त युवक के रिश्तेदार पार्षद और कुछ अन्य लोग लड़की के घर पहुंचे और मामले को आपस में सुलझा लेने का भरोसा दिलाया। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - पहाड़ की युवती से काशीपुर में गैंगरेप..नशीला पदार्थ खिलाकर की दरिंदगी
लड़की बातों में आ गई, उसने केस वापस ले लिया। युवती पक्ष का कहना है कि युवक ने ईद के बाद शादी करने की बात कही थी, लेकिन 20 दिन गुजर जाने के बाद भी आरोपी पक्ष टालमटोल करता रहा। मंगलवार की रात कस्साबान क्षेत्र में दोनों पक्षों के लोग फिर एकजुट हुए थे। यहां भी शादी को लेकर कोई बात नहीं बनी। इधर युवक की धोखेबाजी और बार-बार होने वाली शर्मिंदगी से आहत होकर युवती ने जान देने के लिए छत से छलांग लगा दी। खून से लथपथ युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इतना कुछ होने के बाद भी लड़के वाले मामला दबाने में लगे हैं। वहीं युवती के परिजनों का कहना है कि युवक पीड़ित से शादी करे, वरना उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। ज्वालापुर पुलिस का कहना है कि फिलहाल उन्हें लिखित तहरीर नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।