उत्तराखंड के 5 जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश का अलर्ट..मॉनसून भी आने वाला है

उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में गर्जना के साथ बारिश का अलर्ट है जबकि 4 अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uttarakhand rain: Rain likely in 9 districts of Uttarakhand
Image: Rain likely in 9 districts of Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड के कई जिलों में इस वक्त लगातार बारिश हो रही है। खासतौर पर पहाड़ी जिलों में लगातार बारिश से बिजली गिरने बादल फटने जैसी घटनाएं सामने आ रही है। इस बीच मौसम विभाग द्वारा एक बार फिर से तेज गर्जना के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल और देहरादून जिलों में भी कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं के कम सक्रिय होने से एक बार फिर से उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है। 2 दिनों तक उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी जिलों तक झमाझम बारिश होने के बाद एक बार फिर मौसम बदल रहा है। अगले 24 घंटे में रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश के आसार हैं। उधर देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल और अल्मोड़ा जैसे जिलों में कुछ कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। उधर बात मानसून की करें तो मौसम वैज्ञानिकों का मानना है की मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। मानसून को उत्तराखंड पहुंचने में कम से कम 20 दिन का वक्त लगेगा। उम्मीद है कि 24 जून तक मानसून उत्तराखंड पहुंच जाएगा। हालांकि मौसम विभाग का यह भी कहना है कि इस बार मॉनसून में केरल में 3 दिन की देरी से दस्तक दी है। पहले मानसून 1 जून तक केरल पहुंच जाता था। बरहाल उत्तराखंड में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि बारिश मुश्किलें बढ़ा सकती है।
यह भी पढ़ें - देहरादून: फेसबुक पर हुई लड़की से दोस्ती..अब लड़की ने ही न्यूड तस्वीरें खीचकर शुरू की ब्लैकमेलिंग