उत्तराखंड गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत..युवती की हालत गंभीर

कार में सवार लोग पर्यटक बताए जा रहे हैं, जो कि उत्तराखंड घूमने आए थे, लेकिन दो लोगों के लिए ये सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Nainital news: Car fallen in ditch in nainital
Image: Car fallen in ditch in nainital

नैनीताल: कोरोना काल में सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही सीमित है, इसके बावजूद पहाड़ में जगह-जगह सड़क हादसे हो रहे हैं। पहाड़ी रास्तों पर सफर करना जानलेवा साबित हो रहा है। मामला नैनीताल का है। यहां बीती रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। गेठिया में एक आई-10 कार गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोग दिल्ली और गाजियाबाद के रहने वाले थे। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि रात के वक्त भवाली की तरफ से आ रही कार गेठिया में हादसे का शिकार हो गई। बेकाबू कार खुपी पुल को तोड़ते हुए 150 मीटर गहरे पथरीले नाले में जा गिरी। गहरी खाई में गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे वाहन में सवार लोग उसी में फंसकर रह गए। रात का वक्त होने की वजह से किसी को हादसे का पता भी नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 18 प्लस उम्र वालों के लिए खुशखबरी, आ गई वैक्सीन की बड़ी खेप
सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए सड़क पर निकले, तब कहीं जाकर हादसे के बारे में सूचना मिल सकी। जिसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने तक कार में सवार दो लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक महिला दर्द से कराह रही थी। हादसे में गाजियाबाद निवासी शारीन पुत्र शहाबुद्दीन और दिल्ली निवासी नीलम शर्मा पुत्री सुशील शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिल्ली की रहने वाली शाजिया पत्नी मोहम्मद साहिल गंभीर रूप से घायल थी। घायल महिला को पहले भवाली के अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। कार में सवार लोग पर्यटक बताए जा रहे हैं, जो कि उत्तराखंड घूमने आए थे, लेकिन दो लोगों के लिए ये सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। परिजनों के पहुंचने पर शवों के पंचनामे और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।