भूमियाधार क्षेत्र में लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, इस दौरान लोग जैसे ही खाई के पास से गुजरे, गहरी खाई से महिला के रोने की आवाज सुनाई देने लगी। पढ़िए पूरी खबर
-
Komal Negi
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Car fallen in trench in nainital
नैनीताल: पहाड़ी जिले नैनीताल का खूपी क्षेत्र। यहां के लोगों के लिए शनिवार की सुबह एक आम सुबह की तरह थी। लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। ये लोग जैसे ही भूमियाधार क्षेत्र में पहुंचे, एक गहरी खाई से किसी महिला के रोने की आवाज सुनाई देने लगी। लोग बुरी तरह घबरा गए। स्थानीय लोगों ने जब करीब जाकर देखा तो खाई में एक वाहन गिरा नजर आया, जो कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। महिला के रोने की आवाज वाहन से ही आ रही थी। ये देख लोग सन्न रह गए, उन्होंने सड़क हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंच कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हालांकि पुलिस टीम के पहुंचने तक कार में सवार दो लोग दम तोड़ चुके थे। एक महिला गंभीर रूप से घायल थी, जिसे भवाली के अस्पताल में एडमिट कराया गया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ITBP जवान ने शादी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म..पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद और दिल्ली के रहने वाले कुछ लोग कार से नैनीताल घूमने आए थे। रात करीब 2 से 3 बजे इनकी कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गाजियाबाद निवासी शारीन पुत्र शाहबुद्दीन और दिल्ली निवासी नीलम शर्मा पुत्री सुशील शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिल्ली निवासी साजिया पुत्री मोहम्मद साहिल गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसा क्योंकि सुनसान इलाके में हुआ, इसलिए एक्सीडेंट की खबर भी समय पर नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए सड़क से गुजरे, तब कहीं जाकर हादसे की सूचना मिल सकी। हादसे में एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों का इंतजार कर रही है। उनके पहुंचने पर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।