6 जून को उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं, वहीं 7 जून को भी 9 जिलों में बारिश की संभावनाएं हैं।
-
Komal Negi
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Chance of rain in 11 districts of Uttarakhand on 6th June
चमोली: उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। जहां 6 जून को उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं, वहीं 7 जून को भी 9 जिलों में बारिश की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग द्वारा 6 जून को उत्तराखंड के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 6 जून को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। 6 जून को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। इन 11 जिलों में मौसम विभाग द्वारा यलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर 7 जून को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा तथा नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश की संभावनाएं हैं। उधर मॉनसून की बात करें तो उत्तराखंड में अगले 15 से 20 दिनों के बीच मॉनसून आने की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि केरल में मॉनसून पहुंच चुका है हालांकि इसके आने में करीब 3 दिन की देरी हुई है। केरल से उत्तराखंड तक मानसून पहुंचने में करीब 15 से 20 दिन का वक्त लगेगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए खुशखबरी..सरकार कर रही है टैबलेट देने की तैयारी