Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, उतनी ही तेजी से राजनीतिक पार्टियों के बीच में हलचल भी बढ़ रही है। उत्तराखंड में चुनावी लहर साफ तौर पर देखी जा सकती है। आगामी चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल जनता का दिल जीतने की कोशिश में जुटे हुए हैं और अपनी पार्टी को मजबूत बना रहे हैं। सत्ताधारी पार्टी को कड़ी टक्कर देने के लिए राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने भी कमर कस ली है और कांग्रेस अब भाजपा को बराबरी का मुकाबला देने के प्रयास में है। कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए जमकर तैयारियां करनी शुरू कर दी है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक नया दांव खेल लिया है जिसके बाद उत्तराखंड की सियासत में हलचल मच सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस कमेटी में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो भविष्य के गर्भ में ही छुपा हुआ है मगर यह तो पक्का है कि कांग्रेस जल्द ही पार्टी के अंदर बड़े बदलाव कर सकती है।