Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दुखद खबर है। यहांट्रेन की चपेट में आने से टीडीसी कर्मचारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मूलरूप से सितारगंज के लौका गांव के रहने वाले इंद्रजीत अपनी पत्नी, दो बेटों और एक बेटी के साथ टीडीसी कालोनी, पंतनगर में रहते थे। वो तराई विकास निगम नगला के बीज विधायन संयत्र में श्रमिक थे। खबर है कि वो जवाहर नगर क्षेत्र में जरूरी काम से गए थे। वापसी में वो रेलवे लाइन के किनारे-किनारे आ रहे थे। इस बीच वो पंतनगर रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पंतनगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ पंतनगर मदन मोहन जोशी पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इंद्रजीत की मौत की खबर सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए राहत, बुधवार से शुरु हो सकता है काम