Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। जहां 6 जून को उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश की संभावनाएं जताई गई थी, वहीं 7 जून यानी आज भी 9 जिलों में बारिश की संभावनाएं हैं। 7 जून को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा तथा नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश की संभावनाएं हैं। उधर, गंगोत्री हाईवे पर सुबह पहाड़ी दरक गई। इस वजह से हाईवे पर मलबा आ गया। खबर है कि मलबा आने से भटवाड़ी के पास सुनगर में रास्ता बंद हो गया है। फइलहाल बीआरओ की टीम हाईवे खोलने में जुटी है। उधर उत्तरकाशी जिले के मतली डुंडा और भटवाड़ी क्षेत्र में तेज बारिश हुई, जबकि पुरोला में देर शाम को तूफान के कारण मखना गांव में तीन घरों की छत उड़ गई। करीब आधे घंटे तक पुरोला सहित आसपास के गांवों में तूफान चला। गनीमत रही कि जिस दौरान घर की छत उड़ी, उस समय घर के सदस्य दूसरे कमरों में थे। इससे किसी तरह की जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। उधर मॉनसून की बात करें तो उत्तराखंड में अगले 15 से 20 दिनों के बीच मॉनसून आने की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि केरल में मॉनसून पहुंच चुका है हालांकि इसके आने में करीब 3 दिन की देरी हुई है। केरल से उत्तराखंड तक मानसून पहुंचने में करीब 15 से 20 दिन का वक्त लगेगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 15 जून तक कर्फ्यू..3 दिन खुलेंगी शराब की दुकानें, बाकी दुकानों को भी छूट