Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर आ रही है। देहरादून के मालदेवता में लगातार बारिश की वजह से सड़क कटिंग का पूरा मलबा नीचे मुख्य सड़क पर आ गया। इससे वहां रह रहे लोगों के घरों में मलबा घुस गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस वक्त वहां कैसे हालात बने हुए हैं। यहां लगातार बारिश की वजह से ढोल गांव में अचानक मलबा गया जिस वजह से रोड पूरी तरह ब्लॉक हो गई। मलवा आने की वजह से दूसरे गांव यानी सत्यों, क्यारा और द्वारा गांव जाने के लिए रास्ता भी बंद हो गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यहां बैठा गांव के लिए सड़क का निर्माण हो रहा है। बीती रात लगातार बारिश के चलते यह मलबा मुख्य सड़क पर आ गया और पूरे गांव में फैल गया। आगे देखिए वीडियो