Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। प्रदेश में धीरे-धीरे बाजार खुलने लगे हैं। पाबंदियों में ढील दी जा रही है। गुरुवार से उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का संचालन भी शुरू हो गया है। कोविड कर्फ्यू के चलते बसों, विक्रम, ऑटो व ई-रिक्शा के पहिए थम गए थे। गुरुवार से इनका संचालन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को परिवहन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने इसे लेकर संशोधित मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) जारी कर दी। एसओपी के अनुसार अंतरराज्यीय और अंतर जनपदीय मार्गों पर बस, टैक्सी कैब, मैक्सी कैब, थ्री व्हीलर ऑटो, विक्रम व ई-रिक्शा का संचालन सीट क्षमता के हिसाब से होगा। बसों या अन्य वाहनों में सवारियों को खड़ा करके नहीं ले जा सकते हैं। वाहन स्वामियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो केवल राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से निर्धारित दर पर ही किराया वसूलें।