Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में महीने की शुरुआत से ही भारी वर्षा के कारण भूस्खलन का सिलसिला जारी है। ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे भी हाल ही में भूस्खलन की चपेट में आ गया था और भारी मलबा गिरने के कारण ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर यातायात स्थगित हो गया था। ऐसे में लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि हाईवे 39 घंटे के बाद बीते मंगलवार की शाम को यातायात के लिए खोला जा सका मगर हाइवे के बंद रहने के दौरान प्रसव पीड़ित महिला कई घंटों तक फंसी रही। कई घंटों तक महिला दर्द से तड़पती रही। 38 घंटे के बाद जाकर हाइवे पर यातायात सुचारू हुआ मगर महिला के प्रसव को देखते हुए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गर्भवती को भूस्खलन क्षेत्र से पार करवा कर अस्पताल पहुंचाया। महिला ने अस्पताल में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया और ज्ज्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला के परिजनों ने पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त किया है।