Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना ने न केवल अर्थव्यवस्था को उजाड़ कर रख दिया है बल्कि बेरोजगारी भी प्रदेश में तेजी से बढ़ रही है। बेरोजगारी बढ़ने से युवाओं भी बेहद तनावग्रस्त जिंदगी जी रहे हैं। इसी बीच नौकरी की तीव्र इच्छा मन में पाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक सुखद खबर सामने आ रही है। अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो तैयार हो जाइए। राज्य बनने के 21 सालों के बाद पहली बार उत्तराखंड वन विकास निगम खाली पदों पर बंपर भर्तियां करने वाला है। माना जा रहा है कि तकरीबन 400 पदों पर भर्तियां की जा सकती हैं। दरअसल उत्तराखंड वन विकास निगम 21 साल के बाद भर्ती करने जा रहा है। राज्य बनने के बाद उत्तराखंड वन विकास निगम में एक भी कर्मचारी भर्ती नहीं हुआ और अब 21 साल के बाद भर्ती की राह खुलने जा रही है। ऐसे में उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है।