Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से देश की राजधानी दिल्ली का सफर आसान होने जा रहा है। दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अगले महीने से तीसरे फेज का काम भी शुरू हो जाएगा। इसके तहत आशारोड़ी चेकपोस्ट (देहरादून) से गणेशपुर गांव (यूपी) तक एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई 19 किलोमीटर है। गणेशपुर से डाटकाली तक 15.5 किमी एक्सप्रेस-वे यूपी में आता है, जिसमें फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल चुका है। इसके अलावा डाटकाली से आशारोड़ी तक साढ़े तीन किमी लंबी रोड बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार भी फॉरेस्ट क्लीयरेंस दे चुकी है। हालांकि इसे लेकर पीआईएल दायर हुई है, इसलिए हाईकोर्ट के फैसले के बाद ही इस क्षेत्र में काम शुरू होगा। गणेशपुर (सहारनपुर) से सवा किमी एक्सप्रेस-वे पुराने हाईवे के समानांतर बनेगा। इससे आगे डाटकाली तक 14 किमी का एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे बरसाती नदी के ऊपर बनेगा। डाटकाली में एक और सुरंग बनाई जाएगी। छह लेन वाली यह सुरंग 340 मीटर की होगी।