उत्तराखंड: पहाड़ से गिरा विशाल पत्थर, चमत्कार से बची बाइक सवार की जान..देखिए वीडियो

उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। आपको भी ये वीडियो जरूर देखना चाहिए।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
uttarakhand viral video: Bike rider narrowly saved in Nainital
Image: Bike rider narrowly saved in Nainital

नैनीताल: उत्तराखंड में वास्तव में चमत्कार से ही एक बाइक सवार की जान बच सकी। पहाड़ से पत्थर गिरा और बस कुछ ही सेंटीमीटर की दूरी से बाइक सवार बच पाया। ये वीडियो नैनीताल का बताया जा रहा है। यहां गरमपानी में शुक्रवार से लगातार बरसात हो रही थी। लगातार बारिश की वजह से भूस्खलन हो रहा था और पहाड़ से मलबा नदी में गिर रहा था। अचानक मलजबे के बीच एक बड़ा पत्थर पहाड़ी से तेजी से नीचे लुढकता हुआ कैमरे में कैद हुआ। वीडियो बनाने वाला बेहद दूर से वीडियो बना रहा था। इस बीच उसे कैमरे में एक बाइक नजर आती है। सड़क की तरफ ऊपर से गिरता विशाल पत्थर और विशाल पत्थर की तरफ आता बाइक सवार...बाइक सवार को इस बात का अंदाजा भई नहीं था कि ऊपर से कुछ गिर रहा है। शुक्र भगवान का कहें या फिर किस्मत का या फिर कुछ और..मोटर साइकिल चालक के ठीक आगे बोल्डर गिरता है, लेकिन बाइक सवार का बाल भी बांका नहीं होता है। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कर्नल अजय कोठियाल का बड़ा ऐलान..बताया अपना रोडमैप
वीडियो में मोटर साइकिल चालक घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग में आगे बढ़ता नजर आता है। घटना गरमपानी क्षेत्र में मेंढक पॉइंट की बताई जा रही है। घटना का वीडियो पहाड़ी के सामने बने रिसोर्ट से बनाया गया है। मार्ग में मोटर साइकिल चालक के अलावा काफी देर तक कोई वाहन नहीं चल रहा है ।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: