Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार के भट्टी पुर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार में आए दिन लूटपाट की घटनाएं घटित हो रही हैं। बीते शनिवार को भी हरिद्वार में एक लूटपाट की बड़ी घटना हो गई जिसके बाद लोगों के बीच में हड़कंप मच गया। बिजली घर के सामने कुछ बाइक सवार युवकों ने एक युवक को बेरहमी से पीट कर उसके पास से 23 हजार नकद लूट लिए और वहां से फरार हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। आपको बता दें कि बीते शनिवार की देर शाम को पथरी थाना क्षेत्र में लूटपाट की दो घटनाएं सामने आई हैं और इन दोनों घटनाओं को बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया है। पीड़ित की पहचान यूनूस के रूप में हुई है जो कि पथरी थाना क्षेत्र के भट्टीपुर बिजली घर का निवासी है। यूनुस को कुछ बाइक सवार युवकों ने बेरहमी से पीटा और उसके पास से 23 हजार छीन कर फरार हो गए। बीते शनिवार को ही धारीवाला से आ रहे एक युवक को भी बाइक सवार युवकों द्वारा लूट लिया गया। क्षेत्र में एक ही दिन में बाइक सवार युवकों द्वारा लूटपाट की दो घटनाएं घटने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है।