उत्तराखंड: नशे में धुत ठेकेदार, फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ा दी कार, 1 की मौत..1 की हालत गंभीर

नशे में धुत लेबर ठेकेदार ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों पर नशे में कार चढ़ा दी। हादसे में एक शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Haridwar News: Rahul Kumar contractor crushed people in Haridwar
Image: Rahul Kumar contractor crushed people in Haridwar

हरिद्वार: मैदानी जिले हरिद्वार में रात के वक्त शराब के नशे में कार दौड़ा रहे ठेकेदार ने कार फुटपाथ पर चढ़ा दी। इससे वहां सो रहे दो लोग कार के टायर के नीचे आ गए। एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की है, जहां दूधाधारी चौक पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। शनिवार तड़के करीब पौने चार बजे यहां नशे में धुत लेबर ठेकेदार ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों पर नशे में कार चढ़ा दी। हादसे में एक शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दीपक निवासी भूपतवाला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: किसान का बेटा बना सेना में अफसर..गांव में है छोटी सी दुकान
पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। फुटपाथ पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने लाश की शिनाख्त कराने की कोशिश की थी, लेकिन कोई भी व्यक्ति उसे पहचान नहीं पाया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। आरोपी कार चालक राहुल कुमार निवासी शामली भैंसवाल पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने बताया कि राहुल कुमार लेबर ठेकेदार है, इस वक्त वो हरिपुरकलां क्षेत्र में रह रहा था। ड्राइविंग के वक्त राहुल ने शराब पी हुई थी। नशे में होने की वजह से वो गाड़ी पर काबू नहीं रख पाया और फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में दीपक नाम का युवक घायल हुआ है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जांच जारी है।