उत्तराखंड: छोटे सी बात पर दो भाईयों की गोली मारकर हत्या, गांव में तैनात की गई फोर्स

इस वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। एसएसपी दलीप सिंह कुमार एसपी सिटी ममता बोरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Rudrapur Preet Nagar Massacre: Two brothers shot dead in Rudrapur
Image: Two brothers shot dead in Rudrapur

रुद्रपुर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जमीन के छोटे से विवाद में दो भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना प्रीत नगर की है। खबर है कि हत्यारे इसी गांव के रहने वाले हैं और वह एक दरोगा के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। घटना दोपहर 2:30 बजे की बताई जा रही है। प्रीत नगर के रहने वाले गुरुकीर्तन और गुरुपेज अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच उसी गांव के रहने वाले राकेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा, शुभम और शिवम का ट्रैक्टर गुरु कीर्तन के खेत की मेढ़ पर चड गया। इस छोटी सी बात पर विवाद बढ़ने लगा। धीरे धीरे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और इसके बाद राकेश कुमार और उसके साथी घर से हथियार निकाल लाते हैं। इसके बाद उन्होंने दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका है। इस वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। एसएसपी दलीप सिंह कुमार एसपी सिटी ममता बोरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। गांव में तनाव के मद्देनजर कई स्थानों से चोरों को बुला लिया गया है। जगह-जगह दबिश दी जा रही है और हत्यारों की तलाश की जा रही है.
यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए सुमन्त तिवारी..देखिए वीडियो