Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: साइबर क्राइम से जुड़े जालसाज लोगों को ठगने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं। इनमें से एक है फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर रुपये ऐंठना। अब तक ये लोग फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परिचितों से रुपये मांगा करते थे, लेकिन अब हाई प्रोफाइल लोगों और अधिकारियों के नाम पर भी ठगी का खेल शुरू हो गया है। मामला देहरादून का है, जहां किसी ने डीजीपी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर वसूली शुरू कर दी। शिकायत मिलने पर जांच के लिए एसटीएफ ने टीम गठित कर दी है। जांच जारी है। इस मामले में मोती बाजार क्षेत्र में रहने वाले अनुज ओबराय ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 14 जून को उनके फेसबुक मैसेंजर पर एक मैसेज आया था। यह मैसेज आईपीएस अशोक कुमार के नाम से मिला। इस मैसेज में गूगल पे या पेटीएम के माध्यम से 10 हजार रुपये की मांग की गई थी।