कॉर्बेट नेशनल पार्क में आमतौर पर नीले, काले-पीले, हरे रंग के मोर ही नजर आते हैं, लेकिन ये पहला मौका है जबकि यहां खूबसूरत सफेद मोर की मौजूदगी दर्ज हुई है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: White Peacock in Nainital Corbett Park
नैनीताल: इस ब्रह्मांड में अगर कहीं स्वर्ग है तो वो पृथ्वी पर ही है। ये हरियाली, जीव और पशु-पक्षी प्रकृति संग मिलकर धरती पर स्वर्ग की कल्पना को साकार करते नजर आते हैं। उत्तराखंड को प्रकृति ने अपनी अनमोल नेमतों से नवाजा है, इन्हीं नेमतों में से एक के दीदार इन दिनों नैनीताल स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हो रहे हैं। यहां रामनगर स्थित झिरना रेंज में पहली बार सफेद मोर की मौजूदगी दर्ज की गई। पार्क में सफेद मोर के नजर आने से पार्क प्रशासन बेहद उत्साहित है। इन पर ट्रैप कैमरा से नजर रखी जाएगी। कॉर्बेट नेशनल पार्क में आमतौर पर नीले, काले-पीले, हरे रंग के मोर ही नजर आते हैं, लेकिन ये पहला मौका है जबकि यहां खूबसूरत सफेद मोर की मौजूदगी दर्ज हुई है। पार्क में इससे पहले सफेद मोर को पहले कभी नहीं देखा गया। झिरना रेंज में मोरों के झुंड में वन कर्मियों को एक सफेद मोर दिखाई दिया है। वनाधिकारी इसे अनुवांशिक परिवर्तन मान रहे है।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल से सामने आई खौफनाक खबर, बुजुर्ग महिला की हत्या कर खेत में दफना दिया
बीते दिनों वन कर्मियों की टीम झिरना रेंज में कोठी रौ के आसपास जंगल में गश्त कर रही थी। तभी वनकर्मियों की नजर सफेद मोर पर पड़ी। उत्साहित वनकर्मियों ने मौके पर लगे कैमरा ट्रैप की जांच की तो उसमें सफेद मोर की फोटो तो दिखी, लेकिन तस्वीर साफ नहीं थी। बाद में उन्होंने इसकी जानकारी वनाधिकारियों को दी। वनाधिकारियों ने सफेद मोर यानी अल्बिनो मोर के बारे में जानकारी ली। सफेद मोर को दूसरे मोरों के झुंड के साथ देखा गया था। इस एक मोर के अलावा झुंड में कोई और सफेद मोर नहीं दिखाई दिया। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि कॉर्बेट के रिकॉर्ड में सफेद मोर को देख जाने का कोई जिक्र नहीं है। सफेद मोर में अनुवांशिक परिवर्तन की वजह से बाकी रंग नहीं आते हैं, जिस वजह से मोर सफेद नजर आता है। सफेद मोर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कॉर्बेट प्रशासन ने वन कर्मियों को मोर की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।