Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में नैनीताल के रूसी गांव में एक हैरान करने वाली घटना घटित हुई। जरा सोचिए एक कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरती है, कार के परखच्चे उड़ गए लेकिन उसमें सवार व्यक्ति को जरा सी चोट आई। बताया जा रहा है कि पूर्व सभासद दीप नारायण कार संख्या यू.के.04 ए ई 6203 में मौजूद थे। कार हल्द्वानी से नैनीताल आ रही थी। ताकुला के पास अचानक एक मोटर साइकिल चालक रॉन्ग साइड आ गया। उसे बचाने के चक्कर में अचानक उनके वाहन ने नियंत्रण खो दिया और कार 150 मीटर खाई में गिर गयी। गनीमत रही कि दीप बाल बाल बच गए। 150 मीटर नीचे जाकर कार एक पेड़ से अटक गई। राहगीरों ने ही सड़क किनारे पैराफिट टूटा होने और खाई से चीखने चिल्लाने की आवाज सुन स्थानीय लोगों को एकत्रित किया। क्षेत्रवासियों ने आवाज सुनकर कार में फंसे दीप को बमुश्किल बाहर निकाला । पुलिस को इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस के जवानों और क्षेत्रवासी दीप को मुख्य मार्ग तक लाए । दीप को निजी अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा देकर घर भेज दिया गया। दीप अभी ठीक हैं हालांकि उनके शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द हो रहा है.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: तेज बारिश में भरभरा कर गिरी पुल की दीवार, आपदा ने बढाई आफत..देखिए वीडियो