Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में रिश्वत का एक चौंका देने वाला सामने आया है। हरिद्वार के जिला अस्पताल में एक लिपिक को सिपाही से रिश्वत लेने के आरोप में सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने कई घंटों तक उससे पूछताछ की। बता दें कि मेडिकल क्लेम से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर की एवज में लिपिक ने सिपाही से 1500 रूपए की रिश्वत मांगी थी। सर्विलांस टीम ने आरोपी को पकड़ कर उससे कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। सर्विलांस टीम द्वारा आरोपी के घर जाकर भी कड़ी पूछताछ और जांच-पड़ताल की गई। मंगलवार की शाम को आरोपी लिपिक को लेकर सर्विलांस टीम देहरादून रवाना हो गई है। अब पुलिस आरोपित के खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही करेगी। चलिए आपको पूरे मामले की संक्षिप्त से जानकारी देते हैं। जिला पुलिस मुख्यालय के साइबर सेल में कार्यरत शक्ति गोसाईं को अपने परिवार के किसी सदस्य के मेडिकल क्लेम लेने के सिलसिले में अस्पताल में काम था।