Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: मॉनसूनी बरसात के कारण वातावरण में शुद्धता आ गई है। प्रदूषण में कमी के कारण और बरसात के कारण हवा की शुद्धता में काफी बढ़ोतरी हुई है। कर्फ्यू के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम हो रखी है जिस कारण उत्तराखंड में हवा की शुद्धता में बढ़ोतरी हुई है जो कि सकारात्मक संकेत है। उत्तराखंड के अधिकांश नगरों में बरसात के दौरान हवा काफी अधिक शुद्ध हो गई है। बरसात ने पहाड़ की हवा से गंदगी को दूर भगा दिया है। पहाड़ों की हवा सेहत के लिए भी अच्छी हो गई है। आज पहाड़ों की रानी मसूरी में हवा की क्वालिटी शानदार है। मसूरी में आज एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 32 है। उधर अल्मोड़ा का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 90 है। उत्तरकाशी के हालात चिंताजनक हैं। यहां एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 107 पहुंचा हुआ है। चमोली जिले के गोपेश्वर का भी एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 107 दिखा रहा है। नैनीताल का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 45 है, बागेश्वर का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 81 है, पिथौरागढ़ का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 87 है। चंपावत का सबसे बेहतर एयर क्वॉलिटी इंडेक्स है। यहा एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 30 है। आगे जानिए शहरों का हाल