Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: अगर आप हरिद्वार में रहते हैं और कार के मालिक हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। हो सकता है आप रात को अपनी कार घर के पास पार्क कर चैन की नींद सो रहे हों, लेकिन अगली सुबह आपकी कार हवा में तैरती मिले। यहां शातिर चोरों की नजर अब महंगी कारों पर नहीं, बल्कि उनके टायरों पर है। रानीबाग में रहने वाले युवक के साथ भी यही हुआ। रात के वक्त किसी ने युवक की कार के टायर निकाल लिए। यही नहीं टायर निकालने के बाद चोर कार को ईंटों पर टिका कर फरार हो गए। परेशान युवक ने अब इसकी शिकायत पुलिस में की है। ये घटना जिस जगह हुई वो जगह पुलिस थाने से महज 10 कदम की दूरी पर है। पीड़ित युवक रात के वक्त अस्पताल आया हुआ था। तभी चोरों ने उसकी गाड़ी के टायर निकाल लिए। पीड़ित भव्य नारायण ने बताया कि उनकी नानी अस्पताल में भर्ती है। रात के वक्त वो नानी को खाना देने के लिए अस्पताल आए हुए थे। किन्हीं कारणों से उन्हें वहां रुकना पड़ गया।