Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: चारधाम ऑलवेदर रोड। केंद्र सरकार के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक। इस रोड को लेकर तमाम बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि बारहमासी रोड बनने से सफर आसान होगा, चारधाम यात्रा को रफ्तार मिलेगी, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों का आर्थिक विकास होगा, लेकिन प्रोजेक्ट के काम में गुणवत्ता की किस कदर अनदेखी की जा रही है, ये आप ऊपर दिख रही तस्वीर में साफ देख सकते हैं। डराने वाली ये तस्वीर टिहरी जिले से आई है। जहां चंबा में बनी भूमिगत सुरंग के पास गंगोत्री राजमार्ग धंसने से गुल्डी गांव के 12 मकान खतरे की जद में आ गए हैं। पहाड़ में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में अगर इन घरों को बचाने के लिए सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा हादसा हो सकता है। बता दें कि चंबा में ऑलवेदर रोड की भूमिगत सुरंग बनाई गई है।