Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: विकास देखना है तो इस हाईटेक हॉस्टल में कदम रखिए..लगभग हर कमरे में बंदर घुसे हैं, छात्राओं का खाना बंदर खा रहे हैं, छत से पानी टपक रहा है, खिड़कियों की जगह बोरियां लगी हैं..है न विकास अप्रतिम उदाहरण? एएनएम प्रशिक्षण केंद्र खिर्सू के छात्रावास में नलों से तो नहीं पर बरसात में कमरों की दीवारों से खूब पानी टपकता है। मैस का खाना छात्राओं के हिस्से कम और बंदरों के हिस्से ज्यादा आता है। खिड़कियों पर दरवाजों के स्थान बोरियां लगाई गई हैं। तेज बारिश में भवन के ढहने का डर लगा रहता है। लेकिन इन सब के बावजूद यहां 40 छात्राएं रह रही हैं। यह स्थिति एएनएम प्रशिक्षण केंद्र खिर्सू के छात्रावास की है। यहां रह रही छात्राओं का कहना है कि समस्याओं के निराकरण के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से लिखित व मौखिक रूप से गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। एएनएम प्रशिक्षण केंद्र खिर्सू के छात्रावास में विभिन्न समस्याएं बनी हुई हैं। छात्राओं का कहना है कि छात्रावास में पेयजल किल्लत बनी हुई है। पानी के लिए एक किमी दूर बाजार जाना पड़ता है। आगे पढ़िए