दिल्ली से उत्तराखंड घूमने आ रहे थे 4 दोस्त, भीषण हादसे में चारों की मौत..बेसुध हुए परिजन

घटना के बाद चारों के पर‍िवार के लोग बदहवास हैं। हादसे की खबर सुनकर एक बार तो उन्‍हें यकीन की नहीं हुआ लेकिन बाद में सच्‍चाई सामने आने पर वे बदहवास हो गए।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Car in Nainital drain: Car fell into drain in Rampur
Image: Car fell into drain in Rampur

नैनीताल: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नैनीताल घूमने जा रहे पर्यटकों की कार रामपुर में दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में चार युवकों की मौत की खबर है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से राजेंद्र कुमार अपने दोस्तों मनोज सोनू और दीपक के साथ इकोस्पोर्ट्स गाड़ी से नैनीताल घूमने जा रहे थे। रविवार की सुबह करीब 4:00 बजे रामपुर पर नैनीताल रोड स्थित पहाड़ी गेट के पास उनकी कार नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को इस बात की खबर की। पुलिस ने क्रेन की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी को नाले से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक चारों लोग दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इसके अलावा परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के स्पष्ट कारण का अभी पता नहीं चला है लेकिन तेज रफ्तार और नींद इसकी वजह हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। दूसरी ओर घटना के बाद चारों के पर‍िवार के लोग बदहवास हैं। हादसे की खबर सुनकर एक बार तो उन्‍हें यकीन की नहीं हुआ लेकिन बाद में सच्‍चाई सामने आने पर वे बदहवास हो गए।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: DGP की फर्जी फेसबुक ID बनाने वाला गिरफ्तार..राजस्थान से पकड़ा गया इरशाद