Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ने लगी है। इससे पहले खबर आ रही थी कि उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में बीएसपी सुप्रीमो मायावती, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ मिलकर लड़ेगी। लेकिन अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने साफ कर दिया है कि उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेगी। मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘मीडिया के एक न्यूज़ चैनल में ये खबर प्रसारित की जा रही है के आगामी चुनाव में AIMIM और बीएसपी मिलकर लड़ेंगे। ये खबर पूर्णत गलत और तथ्यहीन है। बीएसपी सुप्रीमो ने साफ किया है कि पार्टी द्वारा फिर से स्पष्ट किया यूपी और उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीएसपी किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी बल्कि अकेले ही लड़ेगी। साफ हो गया है कि उत्तराखंड में बहुजन समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अकेले दम पर 70 सीटों पर लड़ेगी। इसे पहले ही मार्च महीने में भी मायावती ने अकेले लड़ने का ऐलान करते हुए कहा था कि उनका किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। उनका कहना है कि यह बेहद ही खराब और कड़वा अनुभव है भविष्य में हम किसी भी दल के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे