उत्तराखंड: ब्लूटूथ हेड डिवाइस फटा, कुंभ मेले के सीनियर अकाउंटेंट की मौत

अब तक बताया जा रहा है कि ब्लूटूथ हेड डिवाइस फटने की वजह से कुंभ मेले के वरिष्ठ लेखाकार संजय शर्मा की मौत हुई है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Kumbh Mela Senior Accountant: Sanjay Sharma, senior accountant of Kumbh Mela dies
Image: Sanjay Sharma, senior accountant of Kumbh Mela dies

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दुखद खबर है। जो लोग ब्लूटूथ हेड डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, ये खबर उनके लिए सचेत करने वाली है। खबर है कि कुंभ मेले में तैनात रहे वरिष्ठ लेखाकार संजय शर्मा की ब्लूटूथ हेड डिवाइस फटने से मौत हो गई। आपको बता दें कि संजय शर्मा उद्यान विभाग हरिद्वार के कर्मचारी थे और उन्हें कुंभ मेला में प्रतिनियुक्ति पर रखा गया था। हालांकि मौत के कारणों की जांच हो रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा होगा। सिडकुल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उधर हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव डॉ. ललित नारायण मिश्र ने मीडिया को कुछ जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया देर रात संजय शर्मा की मौत ब्लूटूथ हेड डिवाइस फटने से हुई। संजय शर्मा के निधन पर मेला अधिकारी दीपक रावत समेत मेला प्रशासन के अधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया है। संजय शर्मा बेहद ही काबिल और हंसमुख व्यक्तित्व के धनी थे। सिडकुल थाना एसओ लखपत बुटोला ने बताया कि संजय शर्मा की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 1 जुलाई से 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट