Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड से आए दिन सड़क हादसों की दिल दहला देने वाली खबरें सामने आती हैं। तेज रफ्तार हादसों का सबब बन रही है। उत्तराखंड के हरिद्वार से भी सड़क हादसे की बड़ी खबर आ रही है। हरिद्वार में बीती रात जबरदस्त सड़क हादसा हो गया। दिल्ली के गुरुग्राम से आई इनोवा गाड़ी और लकड़ी से भरे ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना हरिद्वार के कनखल क्षेत्र की बताई जा रही है। बीती देर रात को इनोवा गाड़ी लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में हरियाणा के गुड़गांव से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आनन-फानन में सभी को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।