उत्तराखंड: CM तीरथ का बड़ा ऐलान, हर हाल मे लड़ेंगे उपचुनाव.... खत्म हुआ सस्पेंस

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के कई विधायक उपचुनाव के लिए सीट खाली करने को तैयार हैं। यह संवैधानिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। प्रदेश में किसी तरह का संवैधानिक संकट नहीं है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
CM Tirath Singh Rawat: Big announcement of CM Tirath will contest by-elections in any case
Image: Big announcement of CM Tirath will contest by-elections in any case

देहरादून: तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बने रहना है तो उन्हें सितंबर से पहले चुनाव लड़ना होगा। विधानसभा चुनाव में भी अब बस कुछ ही महीने रह गए हैं। सीएम किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे ये अभी तय नहीं है, वहीं जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, विपक्षी दल प्रदेश में संवैधानिक संकट होने की बात कहकर बीजेपी सररकार को घेरने लगे हैं। सीएम तीरथ सिंह रावत कब उपचुनाव लड़ेंगे और किस सीट से दावेदारी करेंगे, इस पर संशय बना हुआ है। अब इन तमाम सवालों के जवाब में सीएम तीरथ सिंह रावत ने दो टूक कहा कि वो वह उपचुनाव हर हाल में लड़ेंगे और जरूर लड़ेंगे। प्रदेश के कई विधायक उपचुनाव के लिए सीट खाली करने को तैयार हैं। यह संवैधानिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर से टकराई इनोवा... 8 लोगों की हालत गंभीर
सीएम तीरथ बोले कि पार्टी जहां से भी उपचुनाव लड़ाएगी, वहीं से लडूंगा। उन्होंने कहा कि कुछ विधायकों से मेरी बात हो चुकी है। वो मेरे लिए सीट खाली करने को तैयार हैं। प्रदेश में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। सरकार जनता की सेवा के लिए संकल्पबद्ध है। लोगों को योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। उप चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। केंद्र जहां से कहेगा, वहीं से उप चुनाव लडूंगा। विधायकों के प्रस्ताव को लेकर केंद्र को अवगत करा दिया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी इस मुद्दे पर अपना रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग उपचुनाव की घोषणा करे पार्टी तैयार है। चुनाव करवाने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है। संविधान में सभी व्यवस्था है ,उसी के अनुसार चुनाव आयोग को इस अवधि में चुनाव करना होता है। प्रदेश में संवैधानिक संकट नहीं है। हम बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारी में जुटे हैं।