Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल का हल्द्वानी क्षेत्र.... यहां कुछ ऐसा हुआ जिसको सुनकर आप भी चौंक उठेंगे। हल्द्वानी में एक वार्ड आया अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए फंदा लगा रही थी मगर उसमें वो नाकामयाब हुई और फांसी लगाते हुए कुर्सी से गिर गई और जख्मी हो गई। वार्ड आया को आईसीयू में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि वे चुन्नी का फंदा बना कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थीं मगर खुशकिस्मत यह रही कि उनका बैलेंस बिगड़ा और वे सीधा कुर्सी से नीचे गिर गईं जिससे उनकी जान बच गई। कुर्सी से गिरने के बाद जख्मी अवस्था में उनको सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि वार्ड आया लंबे समय से अपने पति से परेशान चल रही थीं। अपने पति से परेशान होकर ही उन्होंने आत्महत्या करने की ठानी और अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए उन्होंने फांसी का फंदा बनाया मगर इस दौरान वे कुर्सी से गिर गईं और उनकी जान बच गई.