Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चुनाव में अब बस कुछ ही महीने बचे हैं और सभी पार्टियां जी- जान से युद्धस्तर पर चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। मगर चुनावों से पहले सियासी गलियारों में उपचुनावों के चर्चे हैं जो कि सितंबर में होने हैं। अब उपचुनावों को लेकर प्रदेश की सभी पार्टियां अपनी तैयारी पक्की कर रही हैं। आम आदमी पार्टी जो कि उत्तराखंड में पहली बार चुनाव लड़ने जा रही है और राज्य में सियासी जमीन तलाश रही है, वह प्रदेश की सबसे बड़ी और सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्कर देने जा रही है। भाजपा के सीएम तीरथ सिंह रावत ने यह स्पष्ट किया था कि वे हर हाल में उपचुनाव लड़ेंगे और जरूर लड़ेंगे। तो अब सीएम रावत को उपचुनाव में युद्ध स्तर पर टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है और सीएम रावत के खिलाफ गंगोत्री सीट से आम आदमी पार्टी के मशहूर नेता और कनर्ल अजय कोठियाल उपचुनाव में खड़े होंगे।