Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: कोरोना के केस कम होने के बाद बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड की ओर रुख कर रहे हैं मगर पहाड़ों की ओर रुख कर रहे बड़े शहरों के लोग अपनी अभद्रता साथ में लेकर ही चलते हैं। सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का खुल्ले आम मखौल उड़ाना हो या फिर पुलिस के साथ अभद्रता करनी हो इन मामलों में बड़े शहरों के लोग कभी पीछे नहीं हटते और पहाड़ों पर आकर पहाड़ों का नाम दूषित करते हैं। नैनीताल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। नैनीताल में दिल्ली से घूमने पहुंचे 4 पर्यटक युवकों की ओर से एक महिला अधिवक्ता के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं युवकों ने नशे में अधिवक्ता के गनर के साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। वहीं पुलिस द्वारा चारों पर्यटकों का चालान काट कर कानूनी रूप से कार्यवाही की गई है। बता दें कि चारों युवक नैनीताल में सार्वजनिक तौर पर दारू पार्टी कर रहे थे। जब अधिवक्ता ने उनको पार्टी करने से मना किया तब उन्होंने अधिवक्ता के साथ अभद्रता करनी शुरू की और अधिवक्ता के गनर के साथ भी बदतमीजी करने लगे। पुलिस ने चारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उनका चालान काट दिया है। चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं।