Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: बरसात का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे मौसम में सरीसृपों से खास तौर पर सावधान रहने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हरिद्वार के बीएचईएल क्षेत्र में गजब का नजारा देखने को मिला। दरअसल एक स्कूटी में सांप के घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक काले रंग की स्कूटी में एक खतरनाक कोबरा सांप को रेसक्यू किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि स्कूटी के वाईजर में सांप घुस गया था। बताया जा रहा है कि ऑफिस क निकल रहे स्कूटी सवार ने जब सांप की आहट को महसूस किया तो उसके होश उड़ गए। इसके तुरंत बाद वन विभाग को इस बाती की खबर की गई। मौके पर पहुँची रेस्क्यू टीम ने कोबरा को बाहर निकाला। हरिद्वार के रेंजर दिनेश नौडियाल ने बताया कि साँप को रेस्क्यू करने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपने वाहनों को खुले में खड़ा के बाद उसको चलाने से पहले ध्यान रखना चाहिए। आगे देखिए वीडियो