पहाड़ में दुखद हादसा, सड़क पर पलटी टाटा सूमो..वाहन के नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत

गांव से सब्जी लेकर हल्द्वानी मंडी जा रहे युवक की सूमो वाहन पलटने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल बाल बच गया।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Nainital News: Tata Sumo overturns on road in Nainital
Image: Tata Sumo overturns on road in Nainital

नैनीताल: नैनीताल से सटे गांव से सब्जी लेकर हल्द्वानी मंडी जा रहे युवक की सूमो वाहन पलटने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल बाल बच गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया है। तड़के हुई घटना से पूरा गांव गमगीन है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी रोड में बल्दियाखान के पास सूमो यूए-04, डी, 8595 पलट गई है। सूचना पर एसओ विजय मेहता व अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे। समीपवर्ती रूसी गांव से भी ग्रामीण पहुंच गए थे। ग्रामीणों व पुलिस ने सड़क पर पलटी मैक्स को बमुश्किल हटाया मगर चालक सुन्दर सिह मेहरा उम्र 35 वर्ष गाड़ी क नीचे दबने से मौके पर ही दम तोड़ चुका था। जबकि गाड़ी में ही सवार खगन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी रूसी गांव बाल बाल बच गया। पुलिस के अनुसार सुंदर रोज की तरह रूसी गांव से सब्जी लेकर हल्द्वानी जा रहा था। बल्दियाखान के पास एकाएक चालक का दरवाजा खुल गया , उसने बंद करने की कोशिश करी तो तभी वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा कर पलट गया , जिससे चालक सुंदर सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। साथी खगन सिंह को मामूली चोटें आई हैं। शव को बीडी पांडे हॉस्पिटल नैनीताल भिजवाया गया है> ग्रामीणों के अनुसार सुंदर तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसका एक भाई तल्लीताल में कम्प्यूटर सेंटर चलाता है। सुंदर करीब दस साल से सब्जी का काम करता था। दो साल पहले ही उसने सेकेंड हैंड गाड़ी खरीदी थी।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल का ‘पहाड़ी विल्सन’..एक अंग्रेज भूत की कहानी, जिसे लोगों ने राजा भी कहा, राक्षस भी