Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: अनलॉक की शुरुआत के साथ ही सरकारी भर्तियों पर लगा लॉक भी खुलने लगा है। राज्य सरकार ने अलग-अलग विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में उच्च शिक्षा विभाग में शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के एक हजार से ज्यादा पदों को भरने की तैयारी शुरू हो गई है। अगर आप भी शिक्षक बनने का सपना पूरा करना चाहते हैं या फिर लाइब्रेरी मे सेवाएं देना चाहते हैं तो आज ही तैयारी शुरू कर दें। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से 455 शिक्षकों और 25 पुस्कालयाध्यक्षों के पदों को भरा जाएगा। समूह-ग के 214 पदों पर भी भर्ती होनी है। शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्ष के पदों को भरने की जिम्मेदारी राज्य लोक सेवा आयोग को दी गई है, जबकि समूह-ग के पदों पर राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती कराएगा। आयोग को भर्ती के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। बीते महीने जून में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के खाली पदों पर तुरंत भर्ती की कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। आगे पढ़िए