उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी बन सकते हैं अगले सीएम

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर पुष्कर सिंह धामी बन सकते है उत्तराखंड के सीएम बीजेपी के 2 बार के खटीमा से विधायक है धामी
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Pushkar Singh Dhami: Pushkar Singh Dhami can become Chief Minister
Image: Pushkar Singh Dhami can become Chief Minister

देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच पुष्कर सिंह धामी का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी दो बार खटीमा से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा पुष्कर सिंह धामी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी में अंदर खाने उनके नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है। आपको बता दें कि तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल इससे पहले राज्यपाल को इस्तीफा सौंप चुका है। अगले मुख्यमंत्री की रेस में हालांकि कई नाम सामने आ रहे थे लेकिन एक बार फिर से बीजेपी कुछ अलग फैसला लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 4 महीने में ही क्यों गई तीरथ सिंह रावत की कुर्सी? जानिए इनसाइड स्टोरी