उत्तराखंड: 10वीं के छात्र ने मां को किया कमरे में बंद, दूसरे कमरे में जाकर लगाई फांसी

मां ने बताया कि खुदकुशी करने से पहले विशाल ने उसके कमरे के बाहर कुंडी लगा दी थी। अगर वो मौके पर मौजूद होती तो बेटे को मरने नहीं देती। आगे जानिए पूरा मामला
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Nainital News: 10th class student commits suicide in Nainital
Image: 10th class student commits suicide in Nainital

नैनीताल: किशोरों में खुदकुशी के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। आवेश में आकर किशोर आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। मरने वाला तो चला जाता है, लेकिन पीछे रह गए माता-पिता और परिजनों को जिंदगी भर का दर्द मिल जाता है। हल्द्वानी के हल्दूचौड़ में रहने वाले 15 साल के विशाल के माता-पिता भी इस वक्त ऐसे ही दर्द से गुजर रहे हैं। शनिवार सुबह विशाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। विशाल हाईस्कूल में पढ़ता था। क्षेत्र में समाचार पत्र अभिकर्ता के रूप में काम भी करता था, लेकिन न जाने उसकी जिंदगी में ऐसा क्या चल रहा था, जिसने विशाल को आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। जानकारी के मुताबिक विशाल शिवालिक पुरम आवासीय कॉलोनी में रहता था। वो दसवीं का छात्र था। बीते दिनों विशाल के पिता किसी काम से लखनऊ गए हुए थे। शुक्रवार की रात विशाल ने अपनी मां से रस्सी मांगी, लेकिन मां ने रस्सी नहीं होने की बात कहकर इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड CM पुष्कर धामी: टुंडी गांव में हुआ था जन्म, सेना में थे पिता..जानिए उनका सफरनामा
आज शनिवार सुबह 5 बजे विशाल अपनी मां से बोला कि वह 6 बजे अखबार बांटने जाएगा। बाद में मां कमरे में गई तो विशाल ने मां के कमरे के बाहर कुंडी लगा दी। 6 बजे किसी तरह दरवाजा खोलकर मां जब विशाल के कमरे की तरफ गई तो वहां कमरे के बाहर टीन शेड के एंगल में विशाल का शव रस्सी के सहारे लटका मिला। ये देख मां पछाड़ खाकर गिर गई। बाद में महिला की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक विशाल की मौत हो चुकी थी। मां ने बताया कि खुदकुशी करने से पहले विशाल ने उसके कमरे के बाहर कुंडी लगा दी थी। अगर वो मौके पर मौजूद होती तो बेटे को मरने नहीं देती। परिजनों और पड़ोसियों ने बताया कि विशाल खुशमिजाज लड़का था। उसकी सबसे खूब बनती थी, इतना हंसमुख लड़का ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेगा, ये किसी ने नहीं सोचा था। मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसने खुदकुशी क्यों की, इसका पता भी नहीं चल सका है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।