मार्च में दसवें मुख्यमंत्री के तौर पर कमान संभालने वाले तीरथ अब तक सबसे कम कार्यकाल वाले सीएम साबित हुए। उनसे पहले ये रिकॉर्ड भगत सिंह कोश्यारी के नाम पर था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट
-
Komal Negi
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: List of uttarakhand cm
देहरादून: उत्तराखंड में न पुल टिक रहे हैं, न सड़कें और न ही मुख्यमंत्री। चार महीने के अंतराल में यहां दूसरी बार नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। शुक्रवार को तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंपा। अब प्रदेश की बागडोर एक नए मुखिया के हाथ में होगी। तीरथ सिंह रावत अब मुख्यमंत्री नहीं रहे। मार्च में दसवें मुख्यमंत्री के तौर पर कमान संभालने वाले तीरथ अब तक सबसे कम कार्यकाल वाले सीएम साबित हुए। उनसे पहले ये रिकॉर्ड भगत सिंह कोश्यारी के नाम पर था, जो सिर्फ 4 महीने मुख्यमंत्री रहे थे। उत्तराखंड की सियासत का मिजाज ही कुछ ऐसा है कि यहां टिक पाना आसान नहीं होता, हालांकि इस मामले में कांग्रेस के एनडी तिवारी अपवाद रहे हैं। मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा करने के मामले में एनडी तिवारी को आज तक कोई नहीं पछाड़ सका। उन्होंने 5 साल 5 दिन तक सीएम की कुर्सी संभाली थी। चलिए अब आपको फ्लैशबैक में ले चलते हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के लिए राहत भरी खबर, DGP ने दिए बड़े फैसले के संकेत
राज्य गठन के बाद नित्यानंद स्वामी उत्तराखंड के पहले सीएम बने थे। 2002 में आम चुनाव के बाद कांग्रेस के एनडी तिवारी सीएम बने। उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया। इसके बाद 2007 में सत्ता परिवर्तन के साथ पांच साल में तीन बार नेतृत्व परिवर्तन हुआ। साल 2012 में कांग्रेस फिर सत्ता में आई। विजय बहुगुणा सीएम बने, लेकिन पारी पूरी नहीं कर सके। बाद में हरीश रावत को कमान मिली। साल 2017 में बीजेपी प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता में लौटी। त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम बने। उनका चार साल का कार्यकाल पूरा होने वाला था, लगा था कि वो टिके रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मार्च में उन्हें भी साइडलाइन कर दिया गया। अब प्रदेश को पुष्कर सिंह धामी के रूप में एक बार फिर नया मुख्यमंत्री मिला है।
यह भी पढ़ें - अभी-अभी: उत्तराखंड में आज 158 लोग कोरोना पॉजिटिव..4 मरीजों की मौत
राज्य गठन के बाद इन्हें मिली प्रदेश की कमान
नित्यानंद स्वामी – 9 नवंबर 2000 से 29 अक्टूबर 2001
भगत सिंह कोश्यारी- 30 अक्टूबर 2001 से 1 मार्च 2002
नारायण दत्त तिवारी- 2 मार्च 2002 से 7 मार्च 2007
भुवन चंद्र खंडूड़ी- 8 मार्च 2007 से 23 जून 2009
रमेश पोखरियाल निशंक- 24 जून 2009 से 10 सितंबर 2011
भुवन चंद्र खंडूड़ी- 11 सितंबर 2011 से 13 मार्च 2012
विजय बहुगुणा- 14 मार्च 2012 से 31 जनवरी 2014
हरीश रावत- 1 फरवरी 2014 से 17 मार्च 2017
त्रिवेंद्र सिंह रावत- 18 मार्च 2017 से 10 मार्च 2021
तीरथ सिंह रावत- 10 मार्च 2021 से 2 जुलाई 2021