हरिद्वार की ज्वालापुर सीट से भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ के खिलाफ पूर्व भाजपा महिला नेता ने जेल से छूटते ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विधायक के ऊपर मुकदमा दर्ज। जानिए पूरा मामला-
-
Komal Negi
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand BJP MLA Suresh Rathod accused of misbehavior
हरिद्वार: हरिद्वार से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार की ज्वालापुर सीट से भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ के खिलाफ पूर्व भाजपा महिला नेता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला द्वारा आरोप लगाने के बाद पुलिस ने सुरेश राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। आपको बता दें कि भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ ने महिला एवं उसके पति समेत पांच आरोपियों को 25 मई को विधायक से रंगदारी मांगने के आरोप में जेल भेजा था। जमानत मिलने के बाद महिला ने विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। महिला का कहना है कि विधायक सुरेश राठौर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। उन्होंने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा में उसे मंडल मंत्री का पद दिलवाया और इसके बदले में महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। वहीं भाजपा के विधायक सुरेश राठौड़ ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और राजनीतिक साजिश करार दे दिया है। उनका कहना है कि महिला उनको फंसाने के लिए झूठ बोल रही है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के लिए राहत भरी खबर, DGP ने दिए बड़े फैसले के संकेत
चलिए आपको पूरे मामले की संक्षिप्त से जानकारी देते हैं। 24 मई को ज्वालापुर के कोतवाली में विधायक सुरेश राठौड़ ने अपनी एक महिला समर्थक एवं उसके पति के अलावा 3 मीडिया के कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विधायक सुरेश राठौड़ ने उन पांचों आरोपियों के ऊपर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनको ब्लैकमेल कर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। सौदेबाजी करने के बाद पांचों आरोपियों ने 30 लाख में पूरी डील कर डाली। विधायक के आरोप सच साबित होने के बाद पुलिस ने अगले ही दिन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया। कुछ ही दिन पहले पांचों आरोपी जमानत पर जेल से छूटे और जेल से छूटने के साथ ही महिला ने विधायक सुरेश राठौर के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगा डाला। महिला ने न्यायालय में गुहार लगाते हुए न्याय की मांग की है। उसने कहा कि विधायक ने अपनी ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में महिला मोर्चा ने उसे मंडल मंत्री का पद दिलवाया और उसके बाद अपने प्रेम जाल में फंसा कर महिला के साथ शारीरिक संबंध बना डाले। जब महिला ने इसका विरोध किया तो विधायक ने उसका एक अश्लील वीडियो बना डाला और उसके आधार पर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू किया। महिला ने बताया कि विधायक ने उसके पति समेत तीनों मीडिया कर्मियों के ऊपर जो आरोप लगाए हैं वह सरासर गलत हैं। उन्होंने अपनी यह व्यथा अपने पति और मीडिया कर्मियों को सुनाई जिसके बाद सुरेश राठौड़ ने उन सभी को जेल भिजवा दिया। वहीं कोर्ट ने पुलिस को विधायक के ऊपर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं और शुक्रवार को भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कोई CM नहीं तोड़ सका एनडी तिवारी का रिकॉर्ड, तीरथ भी 114 दिन ही टिके
विधायक सुरेश राठौर ने इस पूरे मामले में अपना पक्ष भी रखा है। उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि आरोपी महिला कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रही है और अदालत को गुमराह कर महिला ने उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने मीडिया को बयान जारी करते हुए और अपना पक्ष रखते हुए बताया कि महिला एवं उसके साथियों के खिलाफ उन्होंने रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज करवाया था और इसी का बदला वे सभी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। उनका कहना है कि चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी उनसे हार गए थे वे उनसे बदला ले रहे हैं और इस तरह की घिनौनी चाल चल रहे हैं। उन्होंने पुलिस को इस पूरे मामले में पूर्ण समर्थन देने की बात कही है और उन्होंने कहा है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और इस षड्यंत्र का पर्दाफाश होना चाहिए। इसी के साथ में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही भी होनी चाहिए। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि कोर्ट के आदेश मिलने के बाद विधायक के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल और पूछताछ करनी भी शुरु कर दी है।