Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर ये है कि पुष्कर सिंह धामी के रूप में उत्तराखंड नया मुख्यमंत्री मिला है। अब सवाल ये है कि आखिर कैसी होगी सीएम पुष्कर की पॉवरफुल कैबिनेट? माना जा रहा है कि कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में किसी चेहरे का बदलाव नहीं होगा। जी हां..खबर है कि तीरथ मंत्रिमंडल के मंत्रियों को ही कंटिन्यू किया जा सकता है। ऐसे में सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत यशपाल आर्य, रेखा आर्य, धन सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, स्वामी यतिस्वरानंद, अरविंद पांडे, बंशीधर भगत कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं। संभावना है कि मंत्री विभागों में भी फेरबदल की संभावना नहीं है। तीरथ सरकार में जो मंत्री जो विभाग संभाल रहा था उसे वही विभाग दिया जाएगा। दरअसल मात्र 3 महीने पहले ही विभागों में काम करना शुरू किया गया है। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्र बताते हैं की जो मंत्री पिछली सरकार में थे वही पुष्कर धामी की सरकार में मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें - इधर उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन हुआ, उधर मनीष सिसोदिया ने कर दिया बड़ा दावा